Home » ‘Dabba Cartel’ के बाद इन दमदार महिला केंद्रित फिल्मों को मिस न करें!

‘Dabba Cartel’ के बाद इन दमदार महिला केंद्रित फिल्मों को मिस न करें!

by Bipin Pandey
0 comments
'Dabba Cartel' के बाद इन दमदार महिला केंद्रित फिल्मों को मिस न करें!

हाल ही में दिग्गज फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी की वेब सीरीज़ ‘Dabba Cartel‘ ओटीटी पर धूम मचा रही है। दर्शकों को इस शो की कहानी बेहद पसंद आ रही है। ‘Dabba Cartel’ उन पांच महिलाओं की कहानी को दिखाता है जो अपनी व्यक्तिगत ज़िंदगी में आर्थिक तंगी से जूझ रही होती हैं। पैसा कमाने के लिए वे खाने के डब्बों के जरिए ड्रग्स का कारोबार करती हैं। अगर आपको यह शो पसंद आया है, तो हम आपके लिए कुछ ऐसी ही कहानियों वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

1. क्वीन (2013)

फिल्म ‘क्वीन’ आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जाती है। अगर आपने ‘Dabba Cartel’ देखी है, तो इस फिल्म को भी जरूर देखना चाहिए। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, जो रानी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। शादी से पहले उसका रिश्ता टूट जाता है, लेकिन इसके बावजूद वह हिम्मत नहीं हारती और अकेले हनीमून पर निकल जाती है। यह फिल्म एक स्वतंत्र महिला की कहानी को बखूबी दर्शाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक महिला को समाज की परवाह किए बिना अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने चाहिए। इसमें कंगना रनौत और लीजा हेडन की दोस्ती भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

2. इंग्लिश विंग्लिश (2012)

‘इंग्लिश विंग्लिश’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको भावुक कर देगी। यह फिल्म खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो अपना पूरा जीवन अपने परिवार की देखभाल में बिता देती हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी उन महिलाओं को समर्पित है जो घर-गृहस्थी में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि उनकी खुद की पहचान खो जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक महिला अंग्रेज़ी सीखकर अपनी खुद की पहचान बनाती है और अपने परिवार में सम्मान पाती है। यह फिल्म साबित करती है कि किसी भी फिल्म को हिट करने के लिए हीरो की जरूरत नहीं होती।

'Dabba Cartel' के बाद इन दमदार महिला केंद्रित फिल्मों को मिस न करें!

3. पिंक (2016)

फिल्म ‘पिंक’ पुरुष प्रधान मानसिकता पर एक करारा तमाचा है। यह फिल्म उन मुद्दों को उठाती है जिनके आधार पर महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि समाज में महिलाओं के चरित्र को समय के हिसाब से तय किया जाता है, लेकिन यह सोच गलत है। फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह है कि चाहे कोई महिला आपकी पत्नी हो, प्रेमिका हो या कोई दोस्त – अगर वह मना करती है, तो किसी भी पुरुष को उसे छूने या उस पर ज़बरदस्ती करने का कोई हक़ नहीं है। यह फिल्म हमें यह सिखाती है कि लड़कियों को बचाने के बजाय लड़कों को सुधारना चाहिए।

4. थप्पड़ (2020)

अक्सर समाज में पुरुषों द्वारा यह कहा जाता है कि “बस एक थप्पड़ ही तो मारा है, तो क्या हुआ?” लेकिन यह फिल्म इसी सोच को आईना दिखाने का काम करती है। ‘थप्पड़’ फिल्म दिखाती है कि किस तरह हम पितृसत्तात्मक सोच में इतने डूबे हुए हैं कि हमें यह एहसास ही नहीं होता कि जिसे हम सामान्य मानते हैं, वह सामान्य नहीं है। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और यह कहानी घरेलू हिंसा के खिलाफ एक मजबूत संदेश देती है। यह फिल्म महिलाओं को यह सिखाती है कि उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा को सहन करने की आवश्यकता नहीं है।

5. गंगूबाई काठियावाड़ी (2022)

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हर पुरुष और महिला को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे उसका प्रेमी धोखे से बेच देता है और उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है। लेकिन इसके बावजूद वह हार नहीं मानती और पूरे साहस के साथ सभी परेशानियों का सामना करती है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और यह एक बायोपिक है। फिल्म में आलिया भट्ट को रेड लाइट एरिया में रहने वाली लड़कियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म महिलाओं की शक्ति और आत्मनिर्भरता को उजागर करती है।

‘डब्बा कार्टेल’ की तरह ये सभी फिल्में भी महिलाओं की सशक्तिकरण की कहानियां हैं, जो दर्शकों को प्रेरित करती हैं। इनमें महिलाओं की संघर्ष, आत्मनिर्भरता और सामाजिक बाधाओं को तोड़ने की कहानियां शामिल हैं। अगर आपको ‘डब्बा कार्टेल‘ पसंद आई है, तो आपको ये फिल्में भी जरूर देखनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

योजना

मनोरंजन

नौकरी

Latest Articles

  • हिंदी समाचार
  • आज की ताजा खबर
  • ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में
  • हिंदी न्यूज़ लाइव
  • लेटेस्ट हिंदी समाचार
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • धर्म और संस्कृति
  • फैशन और सौंदर्य
  • यात्रा और पर्यटन
  • खाना और व्यंजन 
  • परिवार और रिश्ते
  • बॉलीवुड और हॉलीवुड खबरें
  • फिल्म रिव्यू
  • टीवी और वेब सीरीज़
  • दिल्ली समाचार हिंदी में
  • मुंबई की ताजा खबर
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • राजस्थान की खबरें
  • बिहार न्यूज़ हिंदी
  • दिल्ली समाचार
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • राजस्थान समाचार
  • बिहार की खबरें
  • मुंबई की ताजा खबर
  • संपादकीय
  • विशेषज्ञ की राय
  • वाद-विवाद 
  • मौसम का हाल
  • अपराध और न्याय 
  • सामाजिक मुद्दे
  • राजनीति समाचार हिंदी में
  • बॉलीवुड खबरें हिंदी
  • खेल समाचार हिंदी
  • व्यापार समाचार हिंदी में
  • शिक्षा समाचार हिंदी
  • ताजा खबर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • भारत की ताजा खबरें
  • राष्ट्रीय राजनीति
  • सरकारी नीतियां और योजनाएं
  • क्रिकेट समाचार
  • फुटबॉल, हॉकी, और अन्य खेल
  • ओलंपिक्स और विश्व कप
  • बाजार और शेयर बाजार
  • आर्थिक नीतियां
  • व्यापारिक अपडेट
  • मोबाइल और गैजेट्स
  • विज्ञान और तकनीकी प्रगति
  • ऐप्स और सोशल मीडिया अपडेट
  • फिटनेस टिप्स
  • स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता
  • आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा
  • शिक्षा समाचार
  • मौसम और पर्यावरण समाचार
  • अपराध समाचार
  • धर्म और आस्था
  • फैशन और ब्यूटी
  • यात्रा और पर्यटन
  • आज की मुख्य खबर हिंदी में
  • भारत की ताजा खबर हिंदी में
  • हिंदी न्यूज़ चैनल लाइव
  • मुफ्त हिंदी समाचार वेबसाइट
  • हिंदी में मौसम की जानकारी
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • विदेश नीति
  • विश्व व्यापार
  • विश्व समाचार
  • विदेश नीति
  • अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
  • भारतीय राजनीति
  • विधानसभा चुनाव
  • लोकसभा चुनाव
  • नेताओं की खबरें
  • खानपान और रेसिपीज

Copyright 2021-2025 Yonoj News | All Rights Reserved